सड़क दुर्घटना में घायल

कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के नावाखाप के पास हुई सड़क दुर्घटना में कुरहागढ़ा गांव निवासी मुकुंद कुमार राणा गंभीर रूप से घायल हो गये. विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायल मुकुंद राणा की स्थिति खतरे से बाहर है. मुकुंद राणा मोटरसाइकिल से डांटो से […]

कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के नावाखाप के पास हुई सड़क दुर्घटना में कुरहागढ़ा गांव निवासी मुकुंद कुमार राणा गंभीर रूप से घायल हो गये. विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायल मुकुंद राणा की स्थिति खतरे से बाहर है. मुकुंद राणा मोटरसाइकिल से डांटो से अपना घर कुरहगड्डा लौट रहे थे.

नावाखाप के पास जंगली जानवर के आ जाने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया व हादसा हुआ. घायल को किशोरी राणा, रीतलाल यादव, मुखिया कलावती देवी, हलधर यादव, महेंद्र पासवान, बालेश्वर रविदास, अनंत रविदास, कुलेश्वर राणा, कैलाश पासवान ने मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >