दो सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर हथियारी मोड़ के निकट सीआरपीएफ सात बटालियन के डिप्टी कमांडेट की बोेलेरो (जेएच-11टी-9640) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में डिप्टी कमांडेट रण सिंह समेत चालक श्योनारायण, जवान सद्दाम, विकास व सहायक उपनिरीक्षक विराग त्रिपाठी घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना में चालक का एक […]

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर हथियारी मोड़ के निकट सीआरपीएफ सात बटालियन के डिप्टी कमांडेट की बोेलेरो (जेएच-11टी-9640) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में डिप्टी कमांडेट रण सिंह समेत चालक श्योनारायण, जवान सद्दाम, विकास व सहायक उपनिरीक्षक विराग त्रिपाठी घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना में चालक का एक पैर टूट गया, वहीं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों और जवानों को चोट आयी.

मुफस्सिल पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट जवानो के साथ गिरिडीह से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी. दुर्घटना को लेकर सीआरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक विराग त्रिपाठी ने मुफस्सिल थाना मे आवेदन दिया है.

बाइक दुर्घटना: इधर, एनएच-100 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर दारू मोड़ के निकट बाइक दुर्घटना में छोटू पांडेय (60) की मौत हो गयी. मृतक बोकारो स्थित फुसरो के कटारी गांव के रहनेवाले था. हादसे में बाइक चला रहा अनंत मिश्रा घायल हो गया. वह कदमा का रहनेवाला है. मृतक छोटू पांडेय तीर्थयात्रा से लौटे थे और रिश्तेदारों के घर प्रसाद बांटने निकले थे. प्रसाद बांट कर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >