होनी थी मरम्मत, हो रहा रंगरोगन

गिद्दी (हजारीबाग) : कायाकल्प योजना के तहत गिद्दी में हो रहे कार्य में गड़बड़ी की जा रही है. प्राक्कलन के तहत कोई कार्य नहीं हो रहा है. कार्य जैसे-तैसे हो रहा है. शिकायत के बाद भी प्रबंधन गंभीर नहीं है. एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह की शिकायत पर गुरुवार को अरगडा क्षेत्र के […]

गिद्दी (हजारीबाग) : कायाकल्प योजना के तहत गिद्दी में हो रहे कार्य में गड़बड़ी की जा रही है. प्राक्कलन के तहत कोई कार्य नहीं हो रहा है. कार्य जैसे-तैसे हो रहा है. शिकायत के बाद भी प्रबंधन गंभीर नहीं है. एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह की शिकायत पर गुरुवार को अरगडा क्षेत्र के सिविल अधिकारी मृणाल भट्टाचार्य ने गिद्दी के क्वार्टरों की जांच की, तो पता चला कि यहां पर मरम्मत कार्य से पहले रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि यह गड़बड़ है. इसकी सूचना सीसीएल मुख्यालय के जीएम सिविल को भी दी गयी है.

मुख्यालय के अधिकारी ने संकेत दिया है कि इस पर कार्रवाई होगी. जानकारी के अनुसार, कायाकल्प योजना से सीसीएल क्वार्टरों का संपूर्ण कार्य करना है, जबकि गैर सीसीएलकर्मियों के क्वार्टरों में तारफेल्टिंग व बाहर से रंगरोगन का कार्य किया जाना है. प्रत्येक मजदूर क्वार्टरों में संवेदक को लगभग दो लाख रुपये मरम्मत पर खर्च करना है, लेकिन यहां पर इसके अनुरूप क्वार्टरों में कार्य नहीं हो रहा है. एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गिद्दी बुधबाजार के मजदूरों ने क्वार्टरों में आज ही कायाकल्प योजना के तहत कार्य शुरू किया गया है.
क्वार्टरों में सबसे पहले मरम्मत का कार्य शुरू किया जाता है, लेकिन यहां रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रंगरोगन दिखा कर संवेदक कार्य में चूना लगाने की योजना बना रहे थे. यह गंभीर मामला है. मौके पर ओवरसियर अनिल कुमार सिंह भी
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >