कटकमसांडी: सब-स्टेशन के पांच ब्रेकर हैं खराब

कटकमसांडी : कटकमसांडी पावर सब-स्टेशन से पांच से सात घंटे बिजली आपूर्ति होती है. बिजली की समस्या से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं के अनुसार विभाग का काम सिर्फ बिजली बिल वसूलना रह गया है. सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है. बच्चों की पढ़ाई इससे बाधित होती है. रात को कई घंटे तक […]

कटकमसांडी : कटकमसांडी पावर सब-स्टेशन से पांच से सात घंटे बिजली आपूर्ति होती है. बिजली की समस्या से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं के अनुसार विभाग का काम सिर्फ बिजली बिल वसूलना रह गया है. सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है. बच्चों की पढ़ाई इससे बाधित होती है. रात को कई घंटे तक बिजली नहीं होने से अंधेरे में समय बिताना पड़ता है.

कटकमसांडी पावर सब स्टेशन से आठ पंचायतों के करीब 50 गांवों तक बिजली पहुंचती है. कटकमसांडी सब-स्टेशन के ऑपरेटर मो मिस्टर ने कहा कि सब-स्टेशन में पांच एमवीए के दो ट्रांसफरमर लगे हैं. पांच ब्रेकर हैं, जो खराब हैं. एक ट्रांसफरमर से डाटो, शाहपुर, कटकमसांडी और दूसरा ट्रांसफरमर से उरीदिरी और बहिमर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है.

चतरा जिले का चार सब-स्टेशन भी इसी से जुड़ा है. इनमें गिद्धौर, सिमरिया, नावाडीह, रौल, लमटा का सब-स्टेशन है. किसी एक सब स्टेशन में ट्रिकिंग होने पर कटकमसांडी क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है. ब्रेकर खराब होने से क्षेत्र में कभी भी बिजली नियमित आपूर्ति नहीं की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >