पदमा : पदमा बिजली सब-स्टेशन का मुख्य कंट्रोल ब्रेकर पिछले सात माह से खराब है. चार्जर और बैट्री खराब होने से पिछले सात माह से कंट्रोल ब्रेकर अॉटोमेटिक काम नहीं कर रहा है. तीन फीडरों में एक फीडर गारूकुरहा का ब्रेकर खराब है. ऐसे में बिजली कर्मियों को फॉल्ट होने पर डायरेक्ट लाइन बंद करनी पड़ती है. अॉटोमैटिक सब-स्टेशन बंद नहीं होने से सब-स्टेशन में अचानक कभी भी आग लग जाती है. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है. यहां फायर फाइटिंग की भी व्यवस्था नहीं है. यहां 33 केवी का भी ब्रेकर पिछले दो साल से खराब है. पदमा से ईटखोरी जाने के लिए 33 केवी का ब्रेकर भी खराब है. इस पर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है.
पदमा: सात माह से कंट्रोल ब्रेकर, चार्जर व बैट्री खराब
पदमा : पदमा बिजली सब-स्टेशन का मुख्य कंट्रोल ब्रेकर पिछले सात माह से खराब है. चार्जर और बैट्री खराब होने से पिछले सात माह से कंट्रोल ब्रेकर अॉटोमेटिक काम नहीं कर रहा है. तीन फीडरों में एक फीडर गारूकुरहा का ब्रेकर खराब है. ऐसे में बिजली कर्मियों को फॉल्ट होने पर डायरेक्ट लाइन बंद करनी […]
