Jharkhand Election 2024: बरकट्ठा में 107 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान, युवा वोटरों ने भी दिखाया जोश

Jharkhand Election 2024: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है. इसी के साथ 20 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. मतदान को लेकर बुजुर्गों से लेकर युवाओं में खासा जोश नजर आया. 107 साल के बुजुर्ग शख्स से लेकर कई दिव्यांगों ने भी मतदान किया.

Jharkhand Election 2024: बरकट्ठा, रेयाज खान- बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है. इसी के साथ बरकट्ठा सीट से 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया. पहले चरण के मतदान में प्रखंड के 60.37 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

वोटरों में दिखा उत्साह

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर वोटिंग के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया. वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. बुधवार को सुबह 6 बजे से ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतारबद्ध खड़े हो गये थे. मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी. सबसे ज्यादा उत्साह युवा वोटरों में दिखा. खासकर जो पहली बार मतदान कर रहे थे. उन्होंने काफी उत्साह के साथ वोटिंग की.

बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी की वोटिंग

बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम झुरझुरी उवि में सबसे ज्यादा उम्र के वोटर ने मतदान किया. बूथ नंबर 179 पर टुकलाल महतो ने वोट किया. टुकलाल महतो की उम्र 107 साल है. मतदान में कई दिव्यांग वोटरों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया. तुर्काबाद मवि गांव के बूथ नंबर 158 में 85 वर्षीय दिव्यांग जेहली मसोमात, ग्राम गैड़ा प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 162 में दिव्यांग मनोज पासवान व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे थे.

तीन मतदान कर्मियों की बिगड़ी तबीयत

बरकट्ठा प्रखंड में मतदान के दौरान तीन कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई. परियोजना प्लस टू हाई स्कूल गैड़ा में एक मतदान कर्मी रवि भूषण राणा को दिल का दौरा पड़ गया. वहीं, उत्क्रमित हाई स्कूल गोरहर में मतदान कर्मी राजेंद्र राम अचानक गिर गए. हादसे में उनका सिर फट गया. जबकि, संजय कुमार महतो नाम के मतदान कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान के दौरान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा और पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया. चुनाव सफल बनाने में बीडीओ रेशमा डुंगडुंग, बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता, गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों का भी योगदान रहा.

Also Read: Jharkhand Election 2024: लोहरदगा में जमकर मतदान, वोटिंग के लिए युवाओं में दिखा खूब उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >