अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट कर हत्या कर दी

हजारीबाग : पति संतोष यादव ने पत्नी पूनिया देवी की पीट- पीट कर हत्या कर दी. पति को शक था की उसकी पत्नी का संबंध किसी और से है. इस बात को लेकर आये दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था. इन दोनों के तीन बच्चे हैं. घर चलाने के लिए पत्नी भी काम करती […]

हजारीबाग : पति संतोष यादव ने पत्नी पूनिया देवी की पीट- पीट कर हत्या कर दी. पति को शक था की उसकी पत्नी का संबंध किसी और से है. इस बात को लेकर आये दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था. इन दोनों के तीन बच्चे हैं. घर चलाने के लिए पत्नी भी काम करती थी.

घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढोठवा गावं की है. संतोष पैसे कमाने के लिए गांव से बाहर रहता था. उसे शक था कि पत्नी का संबंध किसी और पुरुष है. संतोष इसे लेकर हर बार अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. संतोष नशे की गिरफ्त में भी था. हर वक्त शराब पीने के लिए झगड़ा करता था.
आसपास के लोगों ने बताया कि इस बात को लेकर इन दोनों के बीच कई बार मारपीट हुई. इसी बात को लेकर इस बार भी झगड़ा शुरू हुआ संतोष इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी की पीट- पीट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची है पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >