हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में

हजारीबाग के डेंटल कॉलेज ऑफ साइंस एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज विकास कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. हत्या के बाद से दो रसोई कर्मी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हजारीबाग : हजारीबाग कॉलेज ऑफ साइंस डेंटल कॉलेज ऑफ साइंस एंड हॉस्पिटल डेमोटांड में स्टोर में काम करने वाले विकास कुमार सिंह की हत्या कर दी गई. घटना 18 जुलाई की देर रात की बताई जाती है. वह बिहार रोहतास जिला अरिहत थाना क्षेत्र के भस्वारा गांव का रहने वाला था. मृतक डेंटल कॉलेज में स्टोर इंचार्ज था.

रसोई कर्मियों पर हत्या का आरोप, दो आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. रसोई में काम करनेवाले तीन लोगो पर हत्या का आरोप-मृतक के रिश्तेदार ब्रजकुमार सिंह ने बताया कि विकास की हत्या रसोई में काम करने वाले गिरिडीह के पवन कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलवारा गांव के दशरथ यादव और अर्जुन नाम के व्यक्तियों ने कर दी. इसमें अर्जुन और पवन कुमार फरार है. मृतक समेत चारो एक साथ खाया पिया-अस्पताल में काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि मृतक सहित चारों लोगों ने एक साथ खाना पीना किया. चारों एक ही साथ रहते थे. रात में खाना खाने के बाद चारों एक कमरे में में थे.

कमरे में मिला शव, दो साथी मौके से फरार

सुबह में लोगों को जानकारी हुआ कि जिस कमरे में लोग सो रहे थे. उसे कमरे में विकास कुमार का शव पड़ा हुआ था. साथ ने खाना खाकर एक कमरे में रहनेवाला पवन और अर्जुन फरार है. इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है. हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है. पुलिस फिलहाल कुछ नही बता रही है.

ये भी पढ़ें- रूस की क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनन्य नमन केशरी बने एमबीबीएस, पिठोरिया में खुशी का माहौल

ये भी पढ़ें- 'कई अधिकारी न समय पर पत्रों का जवाब देते हैं, ना ही फोन उठाते हैं', वित्त मंत्री ने अपर मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

क्या कहते हैं डेंटल कॉलेज के सेक्रेटरी

हजारीबाग डेंटल कॉलेज ऑफ साइंस एंड हॉस्पिटल के सेक्रेटी प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि मृतक विकास कुमार सिंह संस्थान के स्टोरकीपर नहीं थे. वह कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में स्टोरकीपर के रूप में कार्यरत थे. उक्त कैंटीन का संचालन पिछले एक वर्ष से एमएलसी प्राइवेट कंपनी के जिम्मे है. इसलिए मृतक का डेंटल कॉलेज के नियमित कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं था. घटना की जांच पुलिस कर रही है और प्रबंधन जांच में पूरा सहयोग दे रहा है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >