पालकोट. नौकरी व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत अभ्यार्थी न्याय मंच का न्याय रथ रविवार को पालकोट पहुंचा. यह रथ दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो का प्रतिनिधित्व करता है. पालकोट में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. युवाओं ने रंजीत महतो के अगुवाई में न्याय रथ का ढोल-नगाड़े और नारों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया.
देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि जेपीएससी, जेएससीसी अभ्यार्थी के न्याय के लिए झारखंड राज्य के 24 जिलों में यह रथ यात्रा जायेगा. गांव-गांव जाकर हम उन युवाओं की आवाज़ बनेंगे जिन्हें अब तक अनसुना किया गया है.
मौके पर संजय कुमार नायक, ओमप्रकाश साहू, बुधेश्वर महतो, छोटेलाल साहू, रितभंजन सिंह, बालमकुंद सिंह, मनरोहन किंडो, मेनका सिंह, मुबारक खान, सुमन कुल्लू, रितेश सिंह सहित अन्य युवा मौजूद थे.
