रात को खाना खाकर सोने गया युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

गुमला के बंगरू गांव में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के बंगरू गांव में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला. शव मिलते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक युवक की पहचान

मृतक युवक की पहचान राजेश टोप्पो के रूप में हुई है. शव घर के समीप एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े पिता रोपना उरांव ने बताया कि राजेश ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद वह मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था. शुक्रवार की रात राजेश ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया.

रात में खाना खाकर घर से बाहर गया था

परिजनों के अनुसार, रात में वह कब घर से बाहर निकला, इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई. शनिवार सुबह परिवार के सदस्य जब उठे तो घर के समीप स्थित पेड़ पर राजेश का शव फंदे से लटका देखा. शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों की सूचना पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. ये भी पढ़ें: आवास में नहीं रह रहे पदाधिकारी, हजारीबाग में शिक्षा अधिकारियों के सरकारी आवास सुनसान

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही एएसआई अम्पा हेंब्रम के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. शनिवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने भी किसी विवाद या अन्य परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा में हाथी हमले में ग्रामीण की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >