चैनपुर कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

चैनपुर कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

गुमला. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. कॉलेज के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि फादर अगस्तुस एक्का ने पोप फ्रांसिस के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके जीवन से हमें सेवा, करुणा, पर्यावरण संरक्षण व मानवता की सीख मिलती है. इसके बाद एनएसएस के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण व पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया. नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो धरती को बचाना संभव है. कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने हम जो कुछ भी उपयोग करते हैं, वह जल, वायु, भोजन, संसाधन सब कुछ धरती से प्राप्त होता है. इसलिए यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा करें. मौके पर फादर अदीप, फादर अमृत, फादर अमित डांग, डॉ पुष्पलता डुंगडुंग, डॉ अजीता गुलाब मिंज, बुनदीप लकड़ा, लुधिया, स्मिता, अनुपम, व्यास मौजूद थे.

आश्रम स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया

सिसई. सिसई कुम्हार मोड़ स्थित आश्रम बालिका आवासीय उवि के प्रांगण में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. मौके पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. छात्राओं ने चित्रकला, निबंध, स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रभाकर कुमार, प्रधानाचार्य कविता तिर्की, शिक्षक विकास कुमार, शशि भूषण कुमार, विजय कुमार साहू, फिजी कुमारी महतो, पनिमा लकड़ा, चांदनी सिन्हा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >