महिलाएं आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनें : फादर सामुवेल

कैथोलिक महिला संघ की दो दिवसीय 17वीं वार्षिक आमसभा का समापन रायडीह प्रखंड के मांझाटोली भिखारियेट स्थित संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च परिसर में रविवार को हुआ.

: काथलिक महिला संघ की दो दिवसीय 17वीं वार्षिक आमसभा संपन्न. प्रतिनिधि, रायडीह कैथोलिक महिला संघ की दो दिवसीय 17वीं वार्षिक आमसभा का समापन रायडीह प्रखंड के मांझाटोली भिखारियेट स्थित संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च परिसर में रविवार को हुआ. इस आमसभा में क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई, जिसका संचालन पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर ने किया. उन्होंने विश्वास, सेवा और एकता के महत्व पर बल देते हुए महिलाओं को समाज और चर्च में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. मुख्य वक्ता फादर हेरमन कुजूर ने आधुनिक परिवेश में महिलाओं की चुनौतियां विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बदलते सामाजिक परिदृश्य में महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं, जिम्मेदारियों और अवसरों पर चर्चा की. साथ ही शिक्षा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के संतुलन पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया. आमसभा के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ. विभिन्न पल्ली से आई प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की उपलब्धियों और चुनौतियों का उल्लेख रहा. चर्चा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और चर्च की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में फादर सिप्रियन कुजूर, फादर जॉन डुंगडुंग, फादर रिमिश, फादर पौलिनुश, फादर प्रकाश टेटे, सिस्टर अनिता, सिस्टर स्तेला, सिस्टर सुशीला, सिस्टर एलिजवेद, महिला संघ की नेत्री रजनी लकड़ा, सचिव फातिमा जसिंता किंडो, खजांची अरुणा बेक, उप सभानेत्री मेरी किड़ो व प्रतिमा टोप्पो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. यह आयोजन महिला संघ की सामाजिक और धार्मिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने वाला रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >