मारपीट के आरोपियों की तलाश में पहुंचे ग्रामीण, फरार मिले तो दर्ज कराई प्राथमिकी

गुमला में मारपीट की घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए. आरोपियों की तलाश में जुटे ग्रामीणों ने जब उन्हें नहीं पाया, तो थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई. मामले की जांच जारी है.

गुमलाः तीन युवकों के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में शुक्रवार को गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. घटना से आक्रोशित तीन से चार टोली के ग्रामीण आरोपियों की तलाश में टोंगरी टोली पहुंचे. ग्रामीणों ने वहां आरोपियों के बारे में जानकारी ली, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले. इसके बाद मुखिया के समझाने पर ग्रामीणों ने कानून का सहारा लेते हुए गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

कोयनारा टोली में हुआ था विवाद

बताया गया कि 10 सितंबर को प्रमोद उरांव अपने साथियों मुकेश गोप, अरविंद गोप समेत अन्य लोगों के साथ अमराडीह गया था. इसी दौरान कोयनारा टोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया. आरोप है कि युवकों ने मिलकर तीनों के साथ मारपीट की. मारपीट में एक युवक का सिर फट गया, जबकि तीनों घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- Ranchi में ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं, ब्लैक शीशे और फैंसी नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई

पूर्व में भी मारपीट का लगाया आरोप

प्रमोद उरांव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित युवक पूर्व में भी मारपीट और विवाद की घटनाओं में शामिल रहे हैं. आवेदन में टोंगरी टोली के एक युवक के साथ कुछ दिन पहले मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का भी आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने गुमला पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu को JMM ने दी श्रद्धांजलि, भूषण तिर्की बोले- हर पल महसूस होगी उनकी कमी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >