विद्युत विभाग की उदासीनता, सूचना दिये जाने के बाद दुरुस्त नहीं किया गया बिजली खंभा

ग्राम बड़ा पसंगा, फोरी पंचायत (सदर प्रखंड) के ग्रामीण इन दिनों भय और असुविधा के बीच जीवन जीने को विवश हैं.

प्रतिनिधि, गुमला ग्राम बड़ा पसंगा, फोरी पंचायत (सदर प्रखंड) के ग्रामीण इन दिनों भय और असुविधा के बीच जीवन जीने को विवश हैं. आठ अप्रैल को तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान सड़क किनारे लगे चार बिजली खंभे धराशायी हो गये. इनमें से एक खंभा ग्रामीण बंधु उरांव के खपरैल घर पर गिरा, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया. इस आपदा में बंधु उरांव, जुएल उरांव, बिपता उरांव सहित कई ग्रामीणों के घरों की एस्बेस्टस छत भी उड़ गयी. ग्रामीणों ने तत्काल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर को सूचना दी और प्रशासन से मुआवजा दिलाने तथा बिजली खंभे पुनः लगवाकर बिजली सेवा बहाल करने की मांग की. श्री सरवर ने टोटो पावर हाउस को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मी गांव पहुंचे. लेकिन उन्होंने केवल एक खंभा खड़ा किया, शेष खंभे अब भी गिरे पड़े हैं. परिणामस्वरूप गांव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. सबसे अधिक संकट बंधु उरांव के परिवार पर है सबसे अधिक संकट बंधु उरांव के परिवार पर है, जिनके घर पर खंभा गिरा हुआ है. उन्हें भय है कि लगातार खराब मौसम और बारिश के दौरान यह खंभा जान-माल की क्षति का कारण बन सकता है. आलोक उरांव, सुंदरी देवी, उदय उरांव, प्रदीप उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने उपायुक्त गुमला से मामले में संज्ञान लेने और शीघ्र समाधान कराने की मांग की है. वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि प्रशासन दावा करता है कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यहां सूचना देने के बावजूद विभागीय कर्मी कामचोरी करते दिख रहे हैं. इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >