गुमला में दो लोगों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुमला में दो लोगों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुमला. गुमला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसमें सुरसुरिया निवासी महावीर गोप (50) व बड़ा पसंगा निवासी जौरू उरांव (59) शामिल हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है. पहली घटना गुमला थाना के सुरसुरिया गांव में हुई, जहां महावीर गोप ने अपने घर के आंगण में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि महावीर की पत्नी की मौत पांच वर्ष पूर्व सांप के डंसने से हो गयी थी. वहीं उसका बेटा अरुण गोप ने भी तीन साल पूर्व फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. उसकी एक बेटी है, जो अपनी नानी के यहां रहती है. दूसरी घटना बड़ा पसंगा में हुई, जिसमें जौरू उरांव ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक के परिजन उदय उरांव ने बताया कि जौरू की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. इस कारण उसने घर में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

पेड़ से गिर कर महिला घायल, भर्ती

गुमला. सदर थाना के डुमरडीह झरियाटोली निवासी सुचिता टोप्पो (40) पेड़ से गिर कर घायल हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर असीम अगस्टीन मिंज ने उनका प्राथमिक इलाज किया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9:30 बजे सुचिता टोप्पो अपने घर के समीप स्थित कोयनार पेड़ में कोयनार की साग तोड़ने के लिए चढ़ी थी. साग तोड़ने के क्रम में उसका पैर फिसल जाने से नीचे गिर गयी, जिससे वह घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >