अपने व्यवहार को अच्छा बनायें : फादर ख्रिस्तोफर
प्रतिनिधि, चैनपुर चैनपुर प्रखंड के टोंगो संत पॉल कैथोलिक चर्च परिसर में दो दिवसीय धर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली 2026 का रविवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम में गुमला धर्मप्रांत के आठ भिखारिएट से 62 स्कूल के हजारों छात्र छात्राएं शामिल हुए. इस दो दिवसीय धर्मप्रांतीय क्रूसरैली का आयोजन शनिवार को किया गया था. जिसका समापन रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि टोंगो पल्ली पुरोहित फादर ख्रिस्तोफर राजेंद्र टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि अपने व्यवहार को अच्छा बनायें. हमारे जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए. लक्ष्य का ध्यान रखकर चले. सकारात्मक सोच के साथ बढ़े. आप बच्चे ही देश का उज्जवल भविष्य है. वहीं इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुख्य वक्ता फादर फ्लोरेंस लकड़ा एवं क्रूसवीर संचालक फादर सुरेश ने भी अपने संदेश दिये. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रूसवीर का उद्देश्य मसीह में एकता और मिशन में क्रूसवीरों की सहभागिता है. कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकी प्रतियोगिता, रोजरी प्रार्थना मनोरंजन कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम हुए. मंच संचालन रश्मि लकड़ा व अनूप एक्का द्वारा किया गया. मौके पर मुख्य रूप से फादर अलविस फादर तेज कुमार बाखला, सिस्टर गुलाब, सिस्टर अंकिता सहित पुरोहित, धर्मबहने उपस्थित थे.दो दिवसीय धर्मप्रांतीय क्रूसवीर रैली का समापन
चैनपुर प्रखंड के टोंगो संत पॉल कैथोलिक चर्च परिसर में दो दिवसीय धर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली 2026 का रविवार को समापन हुआ.
