सीसीटीवी के कारण तीन चोर पकड़ाये, एक चोर फरार

सीसीटीवी के कारण तीन चोर पकड़ाये, एक चोर फरार

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर से सटे कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप एक जेरॉक्स एवं साइबर कैफे में हुई चोरी मामले का गुमला पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों कुरुमगढ़ थाना के उरु बारडीह निवासी फिलिप कुजूर व लोयला नगर निवासी अभिषेक मिंज को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. वहीं एक चोर राजनगर निवासी अभय लकड़ा फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी में छापामारी कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार व निरुद्ध के पास से चोरी गये सामानों की भी बरामदगी कर ली है. चोरी के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी चोरों द्वारा उखाड़कर ले जाया गया है. हालांकि चोर यह नहीं जानते थे कि दूसरा कैमरा उनकी पूरी गतिविधि रिकॉर्ड कर चुका है. फुटेज में चार संदिग्ध युवक दुकान के आसपास मंडराते और कैमरा उखाड़ते दिखायी दिये. संदीप बाखला ने जब फुटेज स्थानीय लोगों को दिखाया तो कुछ लोगों ने आरोपियों की पहचान फिलिप कुजूर, अभिषेक मिंज, निरुद्ध बालक और अभय लकड़ा के रूप में की. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुमला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई शुरू की और तीन चोरों को पकड़ लिया.

चोरों के पास से बरामद सामान

दो रंगीन प्रिंटर (मॉडल-1380), एक लेमिनेशन मशीन, दो मोबाइल फोन, एक सलाई रॉड, एक कटर, एक पेचकस, एक हेक्सा ब्लेड, आधार कार्ड व रेसर लिखा हुआ एक नीले एवं काले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >