Gumla: तीन हादसों में तीन लोगों की मौत, थम नहीं रहा सड़क दुर्घटना का दौर

Gumla: गुमला में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है.

Gumla: सिसई थाना क्षेत्र के भदौली पंचायत की मुखिया अलबीना देवी के पुत्र सचिन कुमार (28 वर्ष) की गत शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शनिवार को बरियातु पुलिस ने रिम्स में पोस्टमार्टम कराकरा शव को परिजनों को सौप दिया. जानकारी के अनुसार सचिन कुमार अपनी मां अलबीना देवी के साथ कांके नगड़ी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था. शादी कार्यक्रम के बाद वह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ रात आठ बजे डस्टर कार से पिठौरिया की ओर घूमने गया था. कार सचिन खुद चला रहा था. इसी बीच रात करीब नौ बजे पिठौरिया घाटी में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बिजली के एक पोल से टकरा गयी. इस टक्कर में सचिन को गर्दन में गंभीर चोट लगी और उसके गर्दन की हड्डी टूट गयी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार उसके तीन अन्य दोस्तो को मामूली चोटें आईं.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. बीडीओ रमेश कुमार यादव, मुखिया सुनीता देवी, सुगिया देवी, पंसस सुनीता देवी, जाकिर अंसारी, जेएमएम नेता उमर फारुख अंसारी, राजा अंसारी, भाजपा नेता संजय महतो, लक्ष्मी नारायण यादव, अनिल साहू, बसंत यादव, वृंदा सिंह, जोहन एक्का, कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद उरांव, रामेश्वर साहू सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व सगे-संबंधी घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

बसिया के लुंगटू पतरा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार अनिष टोपनो 16 वर्ष, आनंद बरला 16 वर्ष व मुकुट 18 वर्ष की गिर गये. जिससे अनिष टोपनो की मौके पर मौत हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने अनिष टोपनो को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायल की अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. बसिया थाना को सूचना दी गयी. जहां से पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम उक्त तीनों एक बाइक पर सवार होकर कुम्हारी जा रहे थे. उसी दौरान लुंगटू पतरा के समीप अनियंत्रित होकर गिर गये.

कुआं से महिला का शव बरामद

सिसई के पूसो के कुआं में शनिवार को 57 वर्षीय सोमती उराईन की शव बरामद हुई है. जिसे सदर अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. पोस्टमार्टम रविवार को होगी. जानकारी देते हुए सुखदेव उरांव ने बताया कि मेरी मां मंगलवार की शाम को घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी. इसके बाद पूरा परिवार काफी ढूंढने का प्रयास किया. पर नहीं मिली. शनिवार को गांव के ही कुआं में झांक कर देखा तो एक शव तैरता नजर आया. जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. जिसकी पहचान मेरी मां सोमती उराईन की रूप में हुई. इसके बाद पुसो थाना को खबर किया गया. जहां से एएसआई अभय कुमार घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर शनिवार शाम 6:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: 

कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती

देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >