कुछ ही दिनों में तीन स्कूलों में चोरी, कहीं सिलिंडर तो कहीं मिड-डे मील का चावल ले गये चोर

झारखंड के भरनो प्रखंड में अज्ञात चोरों ने तीन सरकारी स्कूलों को निशाना बनाया. किचन का ताला तोड़कर सिलिंडर और चावल की चोरी की गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भरनो. प्रखंड में इन दिनों अज्ञात चोर रात के अंधेरे में सरकारी स्कूलों को निशाना बना रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में तीन सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं. चोर स्कूलों के किचन और स्टोर रूम के ताले तोड़कर सिलिंडर और चावल चोरी कर रहे हैं. लगातार हो रही घटनाओं से स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गयी है.

डोंबा स्कूल से दो सिलिंडर और चार बोरी चावल चोरी

गत शुक्रवार की रात मध्य विद्यालय डोंबा में अज्ञात चोरों ने किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया. इसके बाद चोर स्कूल से दो सिलिंडर और चार बोरी चावल लेकर फरार हो गये. शनिवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को चोरी की जानकारी मिली.

रायकेरा और समसेरा स्कूल में भी हुई चोरी

इससे पहले 24 अगस्त की रात मध्य विद्यालय रायकेरा को भी चोरों ने निशाना बनाया था. यहां किचन का ताला तोड़कर दो सिलिंडर चोरी कर लिये गये. इसी रात प्राथमिक विद्यालय समसेरा में भी चोरों ने किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़ा. यहां से दो सिलिंडर और दो बोरी चावल चोरी कर लिये गये.

तीनों स्कूलों ने थाने में दिया आवेदन

चोरी की घटनाओं की जानकारी संबंधित तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बीआरसी को दी है. इसके साथ ही भरनो थाना में भी आवेदन दिया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. लगातार स्कूलों को निशाना बनाये जाने से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >