युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

घाघरा. थाना क्षेत्र के हालमाटी गांव निवासी विजय उरांव (35) ने अपने ही घर में छप्पर (छत) पर से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. घटना का बाबत परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को विजय अपनी चचेरी बहन की शादी कार्यक्रम में मेहमान आया था. देर रात वह कार्यक्रम में ही था. इसके बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह में जब नहीं उठा, तो लोगों को लगा की कार्यक्रम में देर रात होने के कारण सोया है. लेकिन सुबह लगभग 10 बजे तक वह नहीं उठा तो घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन विजय ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद छप्पर पर बच्चे को चढ़ा कर एक खपड़ा हटा कर देखने को कहा गया, तो पता चला की वह फांसी के फंदे पर झूल रहा है. पुलिस मामले को छानबीन में जुटी हुई है.

छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुमला. सदर थाना के सेमरडीह आंजन निवासी 15 वर्षीय छात्रा संतोषी कुमारी ने अपने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल सदर अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मंगलवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में गुमला थाना के एसआइ अरविंद कुमार ने शव का पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक छात्रा की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. सोमवार को वह घर में अकेले घर में थी. इस बीच उसने दुपट्टा का सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >