युवक ने घर में फांसी लगा कर की आत्महत्या

युवक ने घर में फांसी लगा कर की आत्महत्या

सिसई. भदौली पंचायत की पूर्व मुखिया स्व रेणु कुमारी के 20 वर्षीय पुत्र कृष भगत ने बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि कृष बीते बुधवार को अपने पिता संजय भगत के साथ कार्तिक जतरा देखने गया था. जतरा से वापस लौटने के बाद रात में भोजन कर सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. गुरुवार की सुबह में जब कृष की बहन अपने कमरे से निकली तो उसने कृष को कमरे की खिड़की खुली देखी. उस समय कमरे के अंदर लाइट जल रही थी. वह खिड़की के पास गयी तो, उसे कृष फंदे पर लटका दिखायी पड़ा. उसके शोर मचाने पर परिजन उठे और आनन-फानन में दरवाजा तोड़ कर अंदर गये. तब तक कृष की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर दरोगा अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. खबर लिखे जाने तक कृष के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >