पुलिस जवान अजय की मौत से गांव में मातम

अजय किशोर खाखा की असमय मृत्यु ने पूरे गांव और पुलिस विभाग को गहरे शोक में डाल दिया है.

प्रतिनिधि, रायडीह अजय किशोर खाखा की असमय मृत्यु ने पूरे गांव और पुलिस विभाग को गहरे शोक में डाल दिया है. रायडीह प्रखंड के टुडूरमा गांव के निवासी अजय किशोर खाखा पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में शहीद हुए. वे अपनी रायफल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गयी और उनकी जान चली गयी. साथी जवानों ने बताया कि वे बेहद अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे. उनके निधन से न केवल उनके साथियों बल्कि पूरे पुलिस विभाग में भी गहरा दुख व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया. उनकी वृद्ध मां लुसिया खाखा और पिता वाल्टर जॉन खाखा अपने बेटे के शव का इंतजार कर रहे हैं. सोमवार शाम तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था, जिससे परिजनों की पीड़ा और बढ़ गयी. पिता ने बताया कि उनके पांच पुत्रों में अजय दूसरे नंबर पर थे और वे अंतिम बार 30 दिसंबर 2025 को घर आये थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >