ग्राम प्रधान ने दो पक्षों के बीच विवाद को सलटाया

ग्राम प्रधान ने दो पक्षों के बीच विवाद को सलटाया

भरनो. भरनो प्रखंड के पोखरटोली गांव में दो दिन पूर्व गांव के ही बबलू उरांव व बिरसा उरांव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट तक की स्थिति उत्पन्न हो गयी. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाना जाने की तैयारी में थे. ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी ग्राम प्रधान तेतरा पहान व पूर्व मुखिया मुकेश उरांव को दी गयी. सूचना मिलते ग्राम प्रधान एवं पूर्व मुखिया ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने की सलाह दी. इसके बाद पोखरटोली गांव स्थित अखड़ा में ग्राम प्रधान तेतरा पहान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दोनों पक्षों को बुला कर शांतिपूर्ण तरीके से समझाया गया. ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को आपसी भाईचारा बनाये रखने, गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा छोटे-छोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होने देने का आश्वासन दिया. बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का निबटारा कर दिया गया और थाना जाने की स्थिति टल गयी. ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर विवाद समाधान की पहल की सराहना की. बैठक के अंत में ग्राम प्रधान तेतरा पहान ने कहा कि गांव में शांति व सौहार्द बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. मौके पर ग्राम प्रधान तेतरा पहान, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, पंसस बिरसा उरांव, सुरेश उरांव, मनसा उरांव, बप्पी उरांव, बिरसा उरांव, मेला उरांव, रंजीत उरांव, सुदर्शन महली, महावीर लोहरा, गंदूर लोहरा, शनिराम उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >