विभाग ने मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए दिया 25 हजार, मुआवजा भी मिलेगा

विभाग ने मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए दिया 25 हजार, मुआवजा भी मिलेगा

बसिया. बसिया वन क्षेत्र अंतर्गत भरनो के सरगांव पतराटोली में हाथी के उत्पात मचाये जाने के बाद वनपाल शेखर सिंह दल-बल के साथ सरगांव पहुंच पीड़ित परिवार चंदन उरांव व उसकी पत्नी सुषमा देवी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. हाथी के उत्पात में घर की दीवार गिरने से दीवार में दब कर चंदन की पांच माह की मासूम बेटी की मौत हो गयी थी. वनपाल शेखर सिंह ने पीड़ित परिवार को बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपये मुआवजा राशि प्रदान की. साथ ही विभाग की ओर से मिलने वाले मुआवजा के बारे में जानकारी देते हुए आवेदन देने के लिए कहा. वनपाल ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा और हाथी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी. कहा कि क्षेत्र में हाथी दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि गांवों में जानमाल की क्षति को रोका जा सके. इधर, घटना की सूचना पर मुखिया रश्मि लकड़ा व पूर्व मुखिया बसंत उरांव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मृत बच्ची के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दिया. मुखिया रश्मि लकड़ा ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है पांच माह की बच्ची की दर्दनाक मौत ने अंदर से झकझोर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >