पीसीपीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन होना जरूरी : डॉक्टर अनुपम

महिला महाविद्यालय गुमला में बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गुमला. महिला महाविद्यालय गुमला में बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था. मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल गुमला के डीएस डॉक्टर अनुपम किशोर उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और समाज को यह समझना होगा कि बेटियां परिवार व राष्ट्र दोनों के विकास की आधारशिला हैं. उन्होंने विशेष रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के लिए बने पीसीपीएनडीटी एक्ट के कड़ाई से पालन पर जोर दिया.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसंजीत मुखर्जी ने छात्राओं को इस कानून के विभिन्न प्रावधानों और उल्लंघन पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस कानून का सख्ती से पालन कर ही समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम समन्वयक जया रेशमा खलखो ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं मिस जेबा अफरीन ने छात्राओं को आभा कार्ड के महत्व और उससे मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया.

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर मोनिका ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया. इस आयोजन ने छात्राओं और समाज दोनों को बेटियों के अधिकारों और उनके महत्व के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >