रायडीह प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायडीह प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. बीडीओ ने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

रायडीह (गुमला): रायडीह प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और सामुदायिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को याद किया गया. जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

थाना और प्रखंड कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

रायडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया, जबकि सुरसांग थाना में थाना प्रभारी महेश कुमार साव ने तिरंगा फहराया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रधान हंसदाक ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया.

बख्तर साय और मुंडल सिंह के बलिदान को किया याद

बीडीओ प्रधान हंसदाक ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है. हमारे जिले और प्रखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों का भी स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है. रायडीह प्रखंड के अमर शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी. आज हम उन्हीं के बलिदान की बदौलत आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; चालक मौके से फरार

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा. समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.

शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत रायडीह स्थित वीर शहीद बख्तर साय, मुंडल सिंह, भगवान बिरसा मुंडा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई. उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ममता सोरेंग, उपप्रमुख दीपक कुजूर, केपुर पंचायत के मुखिया चुयां कुजूर, सीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, जिला परिषद सदस्य रश्मी मिंज, थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, हिमांशु कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार झा, असरफ राय लालो, अभिषेक कुमार, विपिन उरांव, इन्द्रनाथ सिंह, राम सिंह चातर, प्रदीप मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >