प्रतिनिधि, गुमला गुमला की ताशा झा ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन महानिदेशक पेटेंट, अभिकल्प एवं व्यापार चिह्न कार्यालय द्वारा आयोजित मौलिक कविता प्रतियोगिता में उनकी कविता ऑपरेशन सिंदूर को देशभर से चुनी गयी शीर्ष 100 प्रविष्टियों में स्थान मिला. इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से किया गया था. चयनित कविताओं को अटल बाल हिन्दी कविता संग्रह, 2025 में संकलित कर प्रकाशित किया गया, जिसका विमोचन नौ मार्च 2025 को भारत मंडपम में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया. इस अवसर पर महानिदेशक प्रो. डॉ. उन्नत पी. पंडित ने ताशा को बधाई पत्र और कविता संग्रह की प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. ताशा की इस उपलब्धि पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की प्रधानाचार्या माधवी पांडेय तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
ताशा झा की कविता ऑपरेशन सिंदूर शीर्ष 100 प्रविष्टियों में
ताशा झा की कविता ऑपरेशन सिंदूर शीर्ष 100 प्रविष्टियों में
