आप खुद को ऐसा बनायें कि समाज के हर एक को ऊपर उठा सकें : जयवंती देवगम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय परिसर, बसिया में अनुमंडल प्रशासन व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अनुमंडल स्तरीय पुस्तक मेला आयोजित किया गया.

अनुमंडल स्तरीय पुस्तक मेला

बसिया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय परिसर, बसिया में अनुमंडल प्रशासन व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अनुमंडल स्तरीय पुस्तक मेला आयोजित किया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र से आयी कलाकार शुभांगी भुजवल और शिल्पा साणे ने साबित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया. मुख्य अतिथि एसडीओ जयवंती देवगम ने कहा कि पुस्तक मेला काफी सफल रहा और साबित्रीबाई फुले पर आधारित नाटक अत्यंत शिक्षाप्रद रहा. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि समाज को ऊपर उठाने का एक सशक्त माध्यम है.

साबित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था और आज सरकार भी बालक-बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. देवगम ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य आत्मनिर्भर बनना और समाज के लिए कुछ बेहतर करना है. पुस्तक मेले में विभिन्न विद्यालयों और विभागों के स्टॉल लगाए गए, साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पुस्तक स्टॉल भी लगाया गया. इस अवसर पर बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश मुंडा, डीसीएलआर शेखर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >