छात्र व युवा नशापान से दूर रहें : शिशिर

सरस्वती विद्या मंदिर में गौरवपूर्ण व प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

गुमला. सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में गौरवपूर्ण व प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ. विद्यालय के पूर्व छात्र, समाजसेवी एवं कंगना इंटरप्राइजेज के मालिक शिशिर गुप्ता द्वारा विद्यालय को 18 आधुनिक पंखे उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. यह सहयोग विद्यार्थियों की सुविधा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय के प्रति पूर्व छात्रों की आत्मीयता का सुंदर उदाहरण है. कार्यक्रम का आयोजन सुबह प्रार्थना सभा के दौरान किया गया. इसमें विद्यालय के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य, आचार्यगण, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे. समारोह का शुभारंभ शिशिर गुप्ता, श्वेता गुप्ता, सचिव एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. प्रधानाचार्य ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर केवल किताबी शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं है, बल्कि यह एक परिवार है, जहां संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना विकसित होती है. विद्यालय सचिव विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र सदैव विद्यालय के साथ खड़े रहे हैं, चाहे शैक्षणिक उन्नयन हो. भौतिक संसाधनों की आवश्यकता हो या सामाजिक गतिविधियां. हर क्षेत्र में पूर्व छात्रों का सहयोग मिला है. आचार्य सुदर्शन शर्मा ने कहा कि भैया शिशिर विद्यालय के उन विद्यार्थियों में रहे हैं, जिन्होंने अनुशासन, परिश्रम और सेवाभाव को अपने जीवन में अपनाया. शिशिर गुप्ता ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर ने उन्हें केवल पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाया, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा दी. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अनुशासन, परिश्रम और नैतिकता को अपने जीवन का आधार बनायें. शिशिर द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलायी गयी. उन्होंने कहा कि नशा आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहा है. यह न केवल शरीर को कमजोर करता है, बल्कि परिवार, समाज व राष्ट्र की प्रगति को भी रोकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >