भरनो. भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में एक चाकूबाजी की घटना हुई. इस घटना में आपसी विवाद के कारण एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में दुर्गा महतो, उनकी पत्नी बसंती देवी और पुत्र अरुण महतो शामिल हैं.
विवाद के बाद चाकू से किया हमला
जानकारी के अनुसार, ज़मीन को लेकर दुर्गा महतो का अपने भतीजे सतीश महतो के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद सतीश महतो ने अपने चाचा दुर्गा महतो, चाची बसंती देवी और चचेरे भाई अरुण महतो पर चाकू से हमला कर दिया.
निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें: एथलेटिक्स में दिखा गुमला के खिलाड़ियों का दम, शिवम समेत कई खिलाड़ियों ने जीते पदक
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जांच के बाद भरनो थाना में FIR दर्ज की गयी. पुलिस ने आरोपी सतीश महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुमला जेल भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: गुमला: साप्ताहिक बाजार में शराब पार्टी पर छापा; भगदड़ में भागे कई लोग, 6 कारोबारी धराए
