गुमला. सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एक सप्ताह चलेगी. खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार व स्कूल के ट्रेजर जयमंती एक्का, स्कूल के टीचर्स ने संयुक्त रूप से की. मौके पर डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा कि खेल से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. आज के समय में कई बार बच्चों की पढ़ाई कभी-कभी बोझ जैसा लगता है. इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता होना जरूरी है. खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे मानसिक विकास भी होता है. बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो जाती है. खेलकूद एक ऐसा माध्यम है, जिससे बच्चों को मानसिक तनाव से बाहर निकाला जा सकता है. ट्रेजर जयमंती एक्का ने कहा कि खेल से बच्चे मानसिक तनाव से बाहर निकलते हैं. साथ ही बच्चे व शिक्षक के बीच में पारस्परिक संबंध भी खेल द्वारा बन जाते है. आज के समय में स्वास्थ्य से बड़ा कोई भी धन नहीं है. सोमवार को फुटबॉल मैच हुआ, जिसमें पटेल दल और तिलक दल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पटेल दल दो गोल से विजयी हुआ. नेहरू दल व सुभाष दल के बीच में सुभाष दल एक गोल से विजयी हुआ. भगत दल व गांधी दल के बीच में ट्राई बेकर के सहारे भगत दल दो गोल से विजयी हुआ. वहीं खो खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के लोग और सभी स्कूली टीचर उपस्थित रहे. संचालन स्कूल के मुख्य खेल शिक्षक नोर्बेर्ट बेक ने किया.
खेल से होता है शारीरिक व बौद्धिक विकास : निदेशक
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
