खेल से होता है शारीरिक व बौद्धिक विकास : निदेशक

सांता पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

गुमला. सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. उद्घाटन लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार व स्कूल की ट्रेजर जयमंती एक्का ने किया. मौके पर हेमंत कुमार ने कहा खेल से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. आज के समय में कई बार बच्चों का पढ़ाई कभी-कभी बोझ जैसा लगता है. इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता होना बहुत जरूरी है. खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे मानसिक विकास होता है. बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि भी पैदा हो जाती है. अभी वार्षिक परीक्षा भी बच्चों को देने पड़ते हैं. कई बार परीक्षा बच्चों के लिए बोझ बन जाते हैं. खेलकूद एक ऐसा माध्यम है, जिससे बच्चों को मानसिक तनाव से बाहर निकाला जा सकता है. जयमंती एक्का ने कहा कि खेल द्वारा बच्चे मानसिक तनाव से बाहर निकलते हैं. साथ ही बच्चे व शिक्षक के बीच में पारस्परिक संबंध भी खेल द्वारा बन जाते हैं. आज के समय में स्वास्थ्य से बड़ा कोई भी धन नहीं है. दिल से शरीर हष्ट और पुष्ट हो जाता है. मौके पर विभिन्न खेलकूद आयोजित किये गये, जिसमें बोरा रेस में आरुषि कुमारी तिलक दल से प्रथम, स्नेह लता टोप्पो सेकेंड, थर्ड माया कुमारी, वहीं बालक वर्ग में बोरा रेस में मौसम गोसाई फर्स्ट, सेकंड अमित महली, थर्ड आलोक अंकित कुजूर, बालक वर्ग में फ्रॉग जंप में आरूष सेकेंड अंकुश साहू, स्पून रेस में समीर नायक फर्स्ट, सेकेंड अंकुश कुमार, थर्ड रोहन उराव, बालक वर्ग में तीन पैर दौड़ में पटेल दल के आशीष और सूर्या फर्स्ट, सेकेंड अनिल उरांव और अंकित सुभाष दल, नेहरू दल के अंकुश साहू और रोहन उराव, खोखो में भगत दल और पटेल दल में पटेल दल विजयी रहा. मौके पर खेल का सफल संचालन रेफरी स्कूल के मुख्य खेल शिक्षक नोर्बेर्ट बेक, टीचर्स अंकिता कुमारी, जसिंता बेक, वीणा देवी, रजनी सिन्हा, सीमा करकेरट्टा, सिंथया कच्छप, दामनी, सुप्रिया किंडो, खुशबू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >