गुमला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; चालक मौके से फरार

गुमला के डुमरी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में जा घुसी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया. चालक मौके से फरार, पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है.

गुमलाः जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी-जैरागी मार्ग पर नटावल गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए.

अनियंत्रित होकर घर में घुसी स्कॉर्पियो

बताया गया कि स्कॉर्पियो (वाहन संख्या जेएच 10बीई 7026) डुमरी-जैरागी मार्ग से गुजर रही थी. नटावल गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सतेंद्र उर्फ मुना साहू के घर में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना में स्कॉर्पियो चालक को भी चोट आने की खबर है हालांकि, हादसे के बाद चालक घायल अवस्था में ही मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

ये भी पढ़ें- झारखंड का यह गांव नशे को इस तरह दे रहा मात, तिलकागढ़ की कहानी हर किसी के लिए सीख

घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

हादसे के समय घर में लोग मौजूद थे, लेकिन वे किसी तरह सुरक्षित बच गए. अचानक तेज आवाज के साथ वाहन के घर में घुसने से परिवार के लोग काफी डर गए. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. पीड़ित मकान मालिक सतेंद्र साहू ने दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजे की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने और पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >