सज रहे पूजा पंडाल, कहीं डांडिया तो कहीं श्री चंडी महायज्ञ

गुमला जिले में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं.

: देवी मंदिर में श्रीचैती दुर्गा पूजा समिति व पालकोट रोड में आध्या शक्ति श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा समिति कर रहा पूजा की तैयारियां देवी मंदिर में सप्तमी के दिन डांडिया नृत्य व अष्टमी को रंगारंग भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. : पालकोट रोड में नौ दिवसीय विशेष श्री चंडी यज्ञ सह हवन किया जा रहा है. सप्तमी को खुलेगा पूजा पंडाल का पट्ट. प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. पूजा समितियों ने भक्तों के लिए भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है. एसएस हाई स्कूल रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है. समिति अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने बताया कि 25 मार्च सप्तमी के दिन पूजा पंडाल का पट्ट भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा. इसी दिन डांडिया नृत्य का आयोजन होगा. 26 मार्च अष्टमी को रांची और जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेंगे. 27 मार्च नवमी को महानवमी पूजन सह सामूहिक हवन होगा. 28 मार्च दशमी को नगर कीर्तन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. प्रतिदिन माता के भोग हेतु घी का प्रसाद तैयार किया जा रहा है. पूजन की जिम्मेदारी मुख्य आचार्य हरिशंकर मिश्र, दुर्गा सप्तशती पाठ आचार्य प्रमोद मिश्र और सहयोगी शैलेश मिश्र निभा रहे हैं. पालकोट रोड स्थित आध्या शक्ति श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा समिति भी मां जगतजननी की पूजा की तैयारियों में जुटी है. यहां नौ दिनों तक विशेष श्री चंडी यज्ञ सह हवन किया जा रहा है. सप्तमी से नवमी तक भंडारे का आयोजन होगा. संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि सप्तमी के दिन दर्शनार्थियों के लिए पट खोला जायेगा. 28 मार्च दशमी को नगर कीर्तन और शांति जल ग्रहण के बाद पूजनोत्सव का समापन होगा. इस आयोजन पर लगभग 3.5 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >