श्रीमद्भागवत कथा धर्म प्रचार का माध्यम : त्रिभुवन पुरी जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा धर्म प्रचार का माध्यम : त्रिभुवन पुरी जी महाराज

भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित बस्ती बाजार रोड में नवनिर्मित मां काली व राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों व शंख-घंट की ध्वनि के बीच नवनिर्मित मां काली मंदिर व राधा-कृष्ण मंदिर का विधिवत रूप से प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया. वहीं श्रीमद्भागवत कथा वाचक स्वामी त्रिभुवन पुरी जी महाराज ने लगातार सात दिनों तक कथा वाचन किया. कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे. स्वामी जी के प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. स्वामी जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा धर्म प्रचार का माध्यम है. इससे समाज में सत्य, धर्म और सदाचार की भावना जागृत होती है. मौके पर श्रद्धालुओं ने फगुआ गीतों पर झूमते हुए खूब गुलाल उड़ाया. सात फरवरी को अखंड हरिकीर्तन व भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा.

मारकूस अध्यक्ष व किशोरी बने सचिव

पालकोट. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा पालकोट इकाई की बैठक शुक्रवार को सामुदायिक भवन पहानटोली में हुई. बैठक में पालकोट इकाई का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मारकूस केरकेट्टा, उपाध्यक्ष निमरोद एक्का, सचिव किशोरी केशरी व सह सचिव जोन केरकेट्टा को बनाया गया. वहीं संरक्षक हीरा प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य बसंत नगेसिया, दिनेश राम, बीरेंद मुंडा, संतोष केरकेट्टा, कामेश्वर इंदवार, अंधरियस केरकेट्टा, बिट्टू नगेसिया, फिरू खडिया, बसंत सिंह, अजय कुमार कुजूर, चैतन उरांव, मुरलीधर होता, अर्जुन साहू, हलयानी गुड़िया, सूरज देवी, ग्रेस केरकेट्टा व जोगी खड़िया को बनाया गया. मौके पर नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >