..वधू पक्ष ने रिश्ता तोड़ा, सदमे में दूल्हे ने की आत्महत्या

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में एक दर्दनाक घटना घटी.

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में एक दर्दनाक घटना घटी. यहां 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र बैठा ने शादी टूटने के सदमे में आत्महत्या कर ली. सुरेंद्र का विवाह 20 अप्रैल को सिमडेगा निवासी कैलाश रजक की पुत्री से तय हुआ था. छेका की रस्म पूरी हो चुकी थी और घर में प्रीतिभोज की तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे. युवक और युवती के बीच फोन पर बातचीत भी शुरू हो गयी थी. दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर उत्साहित थे.

लेकिन अचानक वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. इस फैसले ने सुरेंद्र को अंदर से तोड़ दिया. वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और उदास रहने लगा था. बुधवार तड़के करीब तीन बजे जब सब सो रहे थे, तब उसने घर के समीप करंज के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली. सुबह परिजनों ने उसे लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत चैनपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >