सरहुल पर्व 21 को, शोभायात्रा में डीजे पर प्रतिबंध और नशापान पर रोक

सरना क्लब दुंदुरिया में हुई केंद्रीय सरहुल संचालन समिति की बैठक

गुमला. गुमला जिले में 21 मार्च को सरहुल पर्व मनाया जायेगा. मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस बार सरहुल पर्व में डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि नशापान कर भी जुलूस में शामिल नहीं होने को कहा गया है. सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला के पदाधिकारियों की बैठक उरांव सरना क्लब दुंदुरिया में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उरांव ने की. बैठक में 21 मार्च को निकाले जाने पर सरहुल शोभायात्रा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाने की चर्चा की गयी. साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. इसके अनुसार 11 बजे उरांव सरना क्लब दुंदुरिया के साथ-साथ सभी निर्धारित पूजा स्थलों में पूजा की जायेगी. अध्यक्ष ने कहा है कि 21 मार्च को दोपहर दो बजे उरांव सरना क्लब दुंदुरिया से सांस्कृतिक जुलूस प्रस्थान करेगी, जो थाना चौक, चैनपुर चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड, झंडा पूजा स्थल, पाट पूजा स्थल, स्टेट बैंक के पास बायीं गली होते हुए सिसई रोड, टावर चौक, थाना रोड होते हुए उरांव क्लब दुंदुरिया के पास समाप्त होगी. सचिव दीपनारायण उरांव ने कहा है कि चैनपुर रोड से आनेवाले जुलूस चैनपुर चौक, सिसई रोड से आने वाली जुलूस टावर चौक, थाना रोड होते हुए थाना के पास, पालकोट रोड से आने वाली जुलूस स्टेट बैंक के पास के रोड से सिसई रोड टावर चौक थाना रोड होते थाना चौक के पास मुख्य जुलूस में शामिल होगा. समिति के निर्णय के अनुसार सांस्कृतिक जुलूस में नशापान व अबीर का प्रयोग वर्जित रहेगा. जुलूस में शामिल खोड़हा दलों को समिति के निर्णय के अनुसार रूटों पर अनुशासित ढंग से परंपरागत गाजे-बाजे के साथ समय के अनुसार चलना है. कोई भी खोड़हा दल डीजे का उपयोग नहीं करेंगे. सरहुल महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को उपसमिति बना कर कार्यों की जिम्मेवारी दी गयी है. मौके पर मंगलाचरण उरांव, सुख बिहारी उरांव, मीणा टोप्पो, कमल उरांव, महादीप कच्छप, प्रद्युम्न भगत, देवेंद्र लाल उरांव, बसंत उरांव, सोनो मिंज, सुकरा उरांव, जितेश मिंज, शनिचरवा किंडो, भैयाराम उरांव, आसित भगत, चंद्रमुनि खाखा, देवमुनिया किंडो, साक्षी तिर्की, चंद्रनाथ उरांव, विभुन उरांव, देवराम उरांव, गंगा उरांव, जगन्नाथ भगत, सुरसाग भगत, नारायण उरांव, हांदु भगत, बालमुनि कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रियंका उरांव, अंजली बड़ा, लक्ष्मी बाड़ा, मुकेश उरांव, फुलमनी उरांव, महावीर उरांव, तेंबू उरांव, मैनेजर भगत, शांति मिंज, सीता देवी, राजेश उरांव, रवींद्र उरांव, विजेता मिंज, सुनील उरांव, अग्नू भगत, अजय उरांव, सुरेंद्र उरांव, रवींद्र, सुखराम उरांव, अनूप उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >