बालू लदा टैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बालू लदा टैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

गुमला : खान निरीक्षक राजेश हंसदा ने बालू लदे ट्रैक्टर के चालक परदेशिया उरांव व उसके मालिक के खिलाफ सदर गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि गुमला थाना की पुलिस ने बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया था.

इसकी जांच गत गुरुवार को की गयी. जांच के समय ट्रैक्टर (जेएचओ 2एएच-1131) में 100 सीएफटी बालू लोड़ पाया गया. वहीं टैक्टर चालक सह पुग्गु नवाटोली निवासी परदेशिया उरांव के पास से किसी प्रकार का चालान नहीं पाया गया.

इस प्रकार सरकारी संपत्ति की चोरी करने के मामले में लघु खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >