गुमला में सड़क बनी मुसीबत, पाइप बिछाने के बाद कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता

गुमला के रश्मिनगर में पाइप बिछाने के बाद सड़क की हालत खराब हो गई है। कीचड़ से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।

गुमला. नगर परिषद गुमला के वार्ड नंबर छह स्थित रश्मिनगर की कीचडयुक्त सडक इन दिनों मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. मोहल्ले में पेयजलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने का काम चल रहा है. इसके लिए संबंधित एजेंसी ने पतली गली में सडक किनारे गड्ढे खोदकर पाइप बिछाया है. पाइप डालने के बाद कहीं लाल मिट्टी, तो कहीं खुदाई से निकली मिट्टी और मलबे से गड्ढों को भर दिया गया है.

बारिश होने के बाद सडक पर मिट्टी फैलने से कीचड की स्थिति बन गयी है. कई स्थानों पर मिट्टी भरने के बावजूद गड्ढे बने हुए हैं. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. मोहल्लेवासियों के अनुसार, पहले से जर्जर सडक पाइप बिछाने के बाद और अधिक खराब हो गयी है.

रश्मिनगर निवासी शांति मारगेट बाडा, पूनम टोप्पो, अनूप किंडो और रूडोल्फ लकडा ने बताया कि कीचड भरी सडक से आवागमन मुश्किल हो गया है. कई लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी हो रही है. मोहल्लेवासियों ने जल्द सडक की मरम्मत कराने की मांग की है.

इस संबंध में वार्ड पार्षद मधु मेरीना लकडा ने बताया कि पेयजलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने वाली एजेंसी ने सडक बनाने का आश्वासन दिया है. पाइप बिछाने का काम पूरा होने के बाद सडक की मरम्मत करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >