भरनो. भरनो पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. कांड संख्या 44/2026 के आरोपी गुलैचीटोली निवासी जीता लोहरा (28) के खिलाफ गुमला की एक 30 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
वहीं, भरनो थाना कांड संख्या 36/2020 के बेल टूटे वारंटी जुरा खटवाटोली निवासी बसंत उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
