गुमला में खेलों का महासंग्राम खत्म, धनबाद ने जीती ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी

गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने 30 स्वर्ण समेत 56 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की.

गुमला. विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में गुमला के पीएइ स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 37वीं प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने 30 स्वर्ण, 15 रजत व 11 कांस्य सहित कुल 56 पदक जीतकर सर्वोत्कृष्ट स्थान हासिल किया. इसके साथ ही टीम ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की.

बसिया उपविजेता, चाईबासा तीसरे स्थान पर

बसिया विद्यालय की टीम ने 8 स्वर्ण, 17 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीते और उपविजेता रही. वहीं, चाईबासा की टीम ने 7 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 13 पदक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया.

शिवम कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का तृतीय पुरस्कार स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला के भैया शिवम कुमार ने जीता. विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

खुद से करें प्रतियोगिता : कृपा शंकर शर्मा

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खेल परिषद के सचिव कृपा शंकर शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि थम इसलिए मत जाओ कि आपका विरोधी कमजोर था, बल्कि अपनी प्रतियोगिता खुद से करो और अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ो. निरंतर अभ्यास से असंभव भी संभव हो जाता है. उन्होंने कहा कि खेल का वास्तविक उद्देश्य दूसरों को पराजित करना नहीं, बल्कि प्रतिदिन स्वयं को निखारना है.

हनुमान पूजन से हुआ समापन समारोह का शुभारंभ

इससे पूर्व समापन समारोह का औपचारिक शुभारंभ हनुमान पूजन, दीप प्रज्वलन एवं बहन ज्योति कर्मकार के सुमधुर एकल गीत से हुआ. मंचासीन अतिथियों का स्वागत मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया. वहीं, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख नवीन कुमार सिंह ने चार दिनों के सफल आयोजन का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया.

मौके पर प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, विप्रस सचिव राजेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, संदीप कुमार, प्रभात कुमार दास, ओमप्रकाश सिन्हा, ब्रेन कुमार टुडू, हिमांशु केशरी, भोला चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >