बिना सूचना के बंद रहा रायडीह अंचल कार्यालय, लोगों में आक्रोश

बिना सूचना के बंद रहा रायडीह अंचल कार्यालय, लोगों में आक्रोश

रायडीह. रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के पूरी तरह बंद पाया गया. कार्यालय के ग्रिल में दिनभर ताला लटका रहा और एक भी अंचल कर्मी कार्यालय में उपस्थित नहीं दिखे. दूर-दराज गांवों से अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को दिनभर इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ा. सोमवार को क्षेत्र में साप्ताहिक हाट-बाजार लगने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. इस अवसर का लाभ उठा कर लोग जमीन संबंधित कागजात, दाखिल-खारिज, जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कार्यों के निष्पादन के लिए अंचल कार्यालय आये थे. लेकिन कार्यालय बंद मिलने से लोगों में रोष देखा गया. ग्रामीणों का कहना है कि अंचल कार्यालय में पहले से ही कार्यों के निष्पादन में विलंब होता है. ऊपर से बिना सूचना के कार्यालय बंद रहने से उन्हें आर्थिक व मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई ग्रामीण सुबह से दोपहर तक कार्यालय परिसर में ही डटे रहे. इस उम्मीद में कि शायद कर्मचारी आयेंगे और काम शुरू होगा. लेकिन तीन बजे तक कोई भी कर्मी नहीं पहुंचा. दूरस्थ गांवों से आये लोगों ने बताया कि वे मजदूरी छोड़ कर, किराया खर्च कर और समय निकाल कर अपने जरूरी काम के लिए आये थे. कार्यालय बंद रहने से उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया. ग्रामीणों ने कहा कि यदि किसी कारणवश कार्यालय बंद रखना था, तो इसकी पूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से दी जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को बेवजह परेशानी नहीं उठानी पड़े. लोगों ने प्रशासन से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो. इसके लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >