प्रभात खबर इंपैक्ट: डुमरी में टूटी सड़क की मरम्मत की गयी शुरू

अखबार में इस समाचार को प्रमुखता के प्रकाशित की गयी थी, जो डुमरी से केराकोना तक टू लेन सड़क बनायी गयी है. अस्ता गांव के बाहर जंगल बीच बने पुल के समीप सड़क में दरार पड़ गयी थी

डुमरी प्रखंड में 35 करोड़ रुपये बनी सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. यह सड़क पहली बरसात में ही सड़क जगह-जगह टूटने लगी है. पब्लिक की शिकायत पर प्रभात खबर ने समाचार प्रकाशित की. इसके बाद विभाग व गुमला प्रशासन हरकत में आया. टूट चुकी सड़क की पुन: मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया गया है. टूटी सड़क की कालीकरण सामग्री भर व रोलर चला कर मरम्मत की गयी.

ज्ञात हो कि अखबार में इस समाचार को प्रमुखता के प्रकाशित की गयी थी, जो डुमरी से केराकोना तक टू लेन सड़क बनायी गयी है. अस्ता गांव के बाहर जंगल बीच बने पुल के समीप सड़क में दरार पड़ गयी थी. इस सड़क निर्माण कार्य का एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था. सड़क की लंबाई लगभग 16 किमी है. लोगों ने कहा है कि सड़क की मरम्मत मजबूती से हो. अगर इस बार सड़क टूटी, तो संबंधित विभाग के खिलाफ सीएम को पत्राचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >