पुलिस एसोसिएशन ने बाबा साहेब को किया याद

पुलिस एसोसिएशन ने बाबा साहेब को किया याद

गुमला. पुलिस एसोसिएशन गुमला के कार्यालय में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी गयी. इसमें बाबा साहब डॉ भीमराव द्वारा किये गये संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया. साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने का प्रण लिया गया. मौके पर पुलिस एसोसिएशन गुमला के अध्यक्ष सह सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी एससीएसटी थाना गुमला गुलशन भेंगरा, पुलिस एसोसिएशन गुमला के उपाध्यक्ष लिखन हेंब्रम, सचिव सह मंत्री मनोज पासवान, एएसआइ सुखलाल हांसदा, एएसआइ सुजीत कुमार समेत जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे.

जिला कांग्रेस ने मनायी आंबेडकर जयंती

गुमला. कांग्रेस जिला कमेटी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर जिला महामंत्री रामनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में गुमला मुख्यालय स्थित बाबा साहेब के स्मारक पर सुबह 10 बजे माल्यार्पण कर नमन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी व देश के प्रति उनके योगदान पर विचार व्यक्त किये. मौके पर मुरली मनोहर प्रसाद, आफताब आलम लाडले, खुर्शीद आलम, जास्मिन लुगून, मो मिन्हाजुद्दीन, मो कलाम आलम राय, मो मुख्तार आलम, ज्योति कुजूर, क्रिस्टीना टोप्पो, सैय्यद खालिद शाह, आजाद अंसारी, गुलाम सरवर गुड्डू, नारायण एक्का, पवन केवट, संजय गोप मौजूद थे.

भाकपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

गुमला. भाकपा जिला गुमला ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बसंत गोप व भाकपा जिला सचिव महेंद्र उरांव के नेतृत्व में जय भीम, संविधान जिंदाबाद के नारे के साथ माल्यार्पण किया गया. महेंद्र उरांव ने कहा कि भारत के जनमानस की हिफाजत के लिए संविधान का निर्माण किया. उन्होंने न्याय, समानता व शोषण विहीन समाज की परिकल्पना करते हुए भारत की भविष्य की रचना की. आज हमें संविधान को बचाने की जरूरत है, तभी दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्ग के साथ तमाम मानव जाति का कल्याण होगा. मौके पर विश्वनाथ उरांव, गना उरांव, इंदू एक्का, पूर्व मुखिया बुधू टोप्पो, बुधराम उरांव, इरकन लकड़ा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >