पेंशनरों ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया

पेंशनर संघ पालकोट द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

पालकोट. पेंशनर संघ पालकोट द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद पेंशनरों ने अपनी मांगों को संबंध में प्रधानमंत्री के नाम पालकोट बीडीओ विजय उरांव को मांग पत्र सौंपा. प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर साहू, सचिव गोवर्द्धन मिश्रा व कोषाध्यक्ष सुरेश उरांव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को आठवां वेतन के पेंशन से वंचित रखा गया है. जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है. इस विरोध प्रदर्शन के बाद भी यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे बृहत रूप से आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सेवानिवृत्त संघ के कर्मचारी कष्टु गोप, रामचंद्र लोहरा, ख्याल साहू, दुखन साहू, रामचंद्र साहू, मुनेश्वर साहू, जितेंद्र खड़िया, सितेश्वर साहू, बालेश्वर राम सहित कई लोग मौजूद थे. पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाये सिसई. केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के पेंशनरों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी नाराजगी जतायी. पूर्व शिक्षक पीतांबर झा के नेतृत्व में पेंशनर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ रमेश कुमार यादव को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा. पेंशनरों का कहना है कि नये नियमों से उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनियम से पेंशन व्यवस्था कमजोर होगी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती की आशंका बढ़ेगी. पेंशनरों ने बताया कि संशोधन के तहत भुगतान में देरी, पेंशन रोकने या घटाने जैसी प्रावधानों की संभावना है, जिससे बुजुर्गों के जीवन-यापन पर सीधा असर पड़ेगा. महंगाई के दौर में पेंशन ही उनकी मुख्य आय का साधन है, ऐसे में कटौती उन्हें आर्थिक संकट में डाल सकती है. पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि अधिनियम वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. ज्ञापन सौंपने में कई पेंशनर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >