जारी (गुमला). स्वतंत्रता दिवस को लेकर जरमना पारिश मैदान में आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीनगर बनाम पतराटोली के बीच खेला गया. जिसमें पतराटोली की टीम विजयी रही.
मुख्य अतिथि जिप सदस्य दिलीप बड़ाईक ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया. मौके पर श्री बड़ाईक ने कहा कि खेल से अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है. खेल से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. आप सब खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर नाम रोशन करें.
पल्ली पुरोहित फादर निरंजन एक्का ने कहा कि खेल हमें एकता का परिचय देता है. धर्म और जाति से ऊपर उठकर मैदान मे एक साथ खेलते हैं. मौके पर निर्भय कुमार सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे.
