भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को अभिभावक गोष्ठी सह परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की वार्डेन दिव्या टोप्पो, एसएमसी अध्यक्ष सोहाद्रा उरांव व खदी उरांव द्वारा संयुक्त रूप से किया. मौके पर वार्डेन ने कहा आपके रिजल्ट से हम संतुष्ट नहीं हैं. आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है. जो सी ग्रेड लाये हैं वे छात्राएं ए ग्रेड लाने की कोशिश करें. मौके पर सहायक शिक्षिका कमला कुमारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैं. जिसमें अभिभावकों को भी आगे आने की जरूरत है.
रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गुमला. श्रीरामनवमी महापर्व के मद्देनजर गुमला जिला पुलिस बल द्वारा नगर में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस के जवानों ने शहर के मुख्य मार्गों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ जवानों ने नगर भ्रमण कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया. जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली है. जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी और आधुनिक तकनीक से निगरानी की जायेगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने गुमलावासियों से आपसी सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.