सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

गुमला. शहर के पालकोट रोड बहेराटोली के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार समेत तीन लोग जख्मी हो गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक पीसीके भगत की देख-रेख में इलाज चल रहा है. सड़क हादसे में घायल मदन बैठा ने बताया कि पालकोट से चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग ऑटो में सवार होकर सोमवार करीब एक बजे गुमला आ रहे थे, तभी बहेराटोली के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी, तभी रोड पर आ रही ऑटो चालक ने ऑटो की गति धीमी कर दी. तभी पीछे से एक अलग बाइक तेज रफ्तार में आकर सीधे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. घटना के बाद बाइक व दुर्घटनाग्रस्त ऑटो मौके से फरार हो गये. जबकि ऑटो को टक्कर मरने वाला बाइक सवार रामप्रसाद मुंडा रेकमा निवासी और ऑटो में सवार रामेश्वर बैठा, कुंदेश्वर बैठा व मदन बैठा तीनों भाई धोबी मोहल्ला पालकोट के हैं. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल टुकटुक ऑटो द्वारा लाया गया, जहां पर इलाज के क्रम में रामेश्वर बैठा को गंभीर चोट लगी थी. उसकी मौत हो गयी, जबकि अन्य लोगों को मामूली सी खरोंच आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >