सड़क हादसे में एक की मौत, कई लोग घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, कई लोग घायल

डुमरी. थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में किसान ललित उरांव (60) की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से टेंपो नंबर (जेएच-01यू- 7739) अपने गांव लौट रहे थे, तभी कंडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गयी. घटना शाम पांच बजे की है. टेंपो में करीब आठ महिला पुरुष सवार होकर कृषि मेला से वापस गांव लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में चालक अनियंत्रित होकर टेंपो खेत पलट गया. हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोट लगी. चिकित्सक डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि मृतक के टेंपो से छाती की हड्डी फ्रैक्चर होने के कारण मौत हो गयी. घटना के संबंध में चालक संजय नायक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेंपो का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया. इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. एसआइ विजय सुंडी ने घटना स्थल पहुंचे टेंपो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >