वृद्ध की टांगी से काट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध की टांगी से काट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला.

गुमला सदर थाना के धनगांव करमटोली निवासी नानू खड़िया (58) की गांव के ही एक विक्षिप्त युवक राजेश उरांव ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार दिन के तीन बजे की है. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल रक पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर रखा था, जिसे पुलिस को सौंप दिया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर गुमला थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार राजेश उरांव की मानसिक हालत बीते पांच महीने से खराब चल रही थी. उसके परिजन उसका अपने स्तर से इलाज करा रहे थे. बुधवार को अपराह्न तीन बजे वह अपने हाथ में टांगी लेकर आया. सामने उसने नानू खड़िया को देखा, तो उस पर वह लगातार टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसे देख कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बांधक बना लिया और गुमला पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में थानेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है. फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >